जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

aaryawart duniya
0

गिरफ्तार


साहिबगंज जिले के राजमहल थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है जहां जाली नोट के परिचालन के मामले में जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एवं गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष मंडल उम्र 42 वर्ष डेढ़गामा निवासी, थाना राजमहल जिला साहिबगंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि संतोष मंडल 200 रुपया के जाली नोट चला रहा है सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 200 मूल्य के 14 संदिग्ध जाली नोट (कुल 2,800) बरामद हुए सभी नोटों को जब्त कर लिया गया। एवं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जाली नोट टपुआ निवासी आनंदो मंडल ने परिचालन के लिए दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आनंदो मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला। इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 229/26 में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार संतोष मंडल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!