विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष गंगा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का आयोजन

aaryawart duniya
0
विश्व पर्यावरण दिवस


साहिबगंज जिले के राजमहल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा वार्ड संख्या 3 स्थित नमामि गंगे घाट (काली घाट) में विशेष गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख एवं उपाध्यक्ष मो० मारूफ द्वारा किया गया।अभियान के दौरान गंगा तट की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, सन्नी कुमार साहा, उज्जवल कुमार हलदार, अमीर कुमार मंडल, राजू सरकार, सिटी मैनेजर जितेश कुमार चौधरी, दिनेश मंडल, शशि आनंद, जंग बहादुर यादव, अजय चौधरी सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।इसके उपरांत व्यवहार न्यायालय परिसर राजमहल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज-III पुरनेन्दु शरण सहित न्यायालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने हेतु शपथ भी ग्रहण की गई। तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!