शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का प्रयास लागा रंग पांच सदस्य टीम का हुआ गठन

aaryawart duniya
0

 




साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर 4 मई से 26 मई तक अनिश्चितकालीन धरना में धरना स्थल पर 26 मई 2026 को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने पहुंच कर धरना दे रहे युवाओं को आश्वासन दिया था कि जांच कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट तैयार होगा। इस दिशा में अब उनके आश्वासन के बाद साहेबगंज उपायुक्त के निर्देश के बाद आईटीडीए निदेशक की अध्यक्षता में जांच समिति बनायी गई है। इस जांच समिति में अध्यक्ष के रूप में परियोजना निदेशक आईटीडीए, सदस्य के रूप में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, राजमहल भूमी सुधार उप समाहर्ता विमल सोरेन, बरहरवा अंचल अधिकारी, राजमहल अंचल अधिकारी मो यूसुफ शामिल है। एवं समिति के सदस्य अब ग्रामीण इलाके में जाएंगे और शेरशाहबादी समुदाय के लोगों के सहयोग से वहां उनके खान-पान रहन-सहन वेशभूषा, भाषा संस्कृति आदि की जानकारी लेंगे। और पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद उपायुक्त को भेजेंगे। अब उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मामले को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग हम लोगों ने गंभीरता से लिया है। कार्मिक विभाग के मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस संबंध में मुलाकात कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!