![]() |
| ABVP |
तालझारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तालझारी नगर इकाई के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, एबीवीपी झारखंड के प्रदेश सहमंत्री बम भोला उपाध्याय, विभाग संयोजक संजय दत्त, प्रदेश एस एफ एस सह संयोजक गौरव कुमार सुमन, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता एवं ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अपार क्षमता होती है। आज जिन बच्चों ने प्रथम पाँच स्थानों में जगह बनाई है, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लगन हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। शिक्षा ही समाज के परिवर्तन का आधार है और इन युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमें निरंतर ऐसे प्रोत्साहन कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना की।
वही प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने संगठन की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष का नाम है। हाल ही में झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने और क्लस्टर सिस्टम के विरुद्ध एबीवीपी ने जो प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा था, उसकी ऐतिहासिक सफलता झारखंड के छात्र हितों की बड़ी जीत है। सरकार को हमारे आंदोलन के आगे झुकना पड़ा, जिससे हज़ारों छात्रों को राहत मिली है। परिषद का हर कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के छात्र की समस्या हल करने के लिए समर्पित है। उन्होंने जिले के पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए लोकतंत्र में उनकी भूमिका को सराहा।
नगरमंत्री सौरभ गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा तालझारी नगर इकाई का उद्देश्य अपने क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। आज का यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के मनोबल को ऊँचा करने का एक प्रयास है। हम छात्रों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके शैक्षणिक सफर में आने वाली हर बाधा के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव तत्पर खड़ी रहेगी। प्रदेशएस एफ एस सह संयोजक गौरव कुमार सुमन ने छात्रों को बताया कि यह आपकी पहली सीढ़ी है यह सीधी आपको तय करती है कि आप सही दिशा पर निकल पड़े हैं। अगर आज की सफलता पर रुक गए, तो कल कोई और आपसे आगे निकल जाएगा। लेकिन अगर आज की सफलता को नई शुरुआत बना लिया, तो दुनिया आपको याद रखेगी। आज का यह मेडल, यह प्रमाण पत्र, यह सम्मान कुछ वर्षों बाद पुराना हो जाएगा, लेकिन आपकी मेहनत, आपका चरित्र और आपका संघर्ष हमेशा आपकी पहचान बनेंगे। कार्यक्रम में तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमारी पांडे, एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों को मार्गदर्शन किया। मंच संचालन लक्ष्मी कुमारी, सन्नी सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा प्रसाद, सन्नी सिंह, नंदू रजक, लक्ष्मी कुमारी, अभिषेक सिद्धार्थ, बिरू कुमार, आशीष गुप्ता, पीयूष उपाध्याय, प्रिंस गुप्ता, सुहानी कुमारी, आरती एक्का, सोनम कुमारी, ऋषु सिंह, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिवम कुमार साह, अखिलेश उपाध्याय, गोलू उपाध्याय, अभिषेक टोप्पो, प्रिंस कुमार, अलोक ठाकुर, ज्ञान सुंदर साह, प्रेम कुमार, गौरव कुमार, कंचन कुमारी, मोनिका कुमारी, सुनील पंडित, निशा कुमारी, बेबी कुमारी, रवि किशन, कुमकुम कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

