हिमाचल प्रदेश के दुर्गम चितकुल पर्वतीय क्षेत्र में 11323 फीट की ऊंचाई तक सफल ट्रेकिंग

aaryawart duniya
0

 

आई टी बीपी

आईटीबीपी ट्रेकिंग अभियान में ऋषव ने बढ़ाया जिले का मान



साहिबगंज जिले के युवा ऋषव कुमार सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ हिमाचल प्रदेश के दुर्गम चितकुल पर्वतीय क्षेत्र में 11323 फीट की ऊंचाई तक सफल ट्रेकिंग कर साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। यह ट्रेकिंग अभियान भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच ऋषव ने सफलतापूर्वक अभियान पूरा कर साहिबगंज का नाम रोशन किया। अपनी सफलता पर ऋषव कुमार सिंह ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने इस अवसर और मार्गदर्शन के लिए आईटीबीपी तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, प्रेरणा और उत्कृष्टा आयोजन ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस संबंध में राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह ने ऋषव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऋषव ने अपनी मेहनत, लगन और साहस के बल पर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे साहिबगंज जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऋषव इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते हुए जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। ऋषव की इस सफलता पर शिक्षकों, छात्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!