तीनपहाड़ पर टला बड़ा सड़क हादसा, गिट्टी लदे हाईवा का टूटा चक्का, बाल-बाल बचे चालक व राहगीर

aaryawart duniya
0

 






तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आया है। जहां तीनपहाड़-शर्मा मोर मुख्य सड़क पर मटेरियल लोड हाईवे के सामने की चक्का अचानक बीच सड़क पर टूट जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों सहित गाड़ी के चालक व खलासी बाल बाल बचे। गनीमत यह रही कि इस भयानक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बहुत बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोड हाईवा बाकुडी की तरफ से तीनपहाड़ की ओर जा रहा था। वाहन में भारी मात्रा मटेरियल लदा हुआ था। इसी दौरान धमधमियां के पास रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक ज़ोरदार आवाज़ के साथ हाईवा के आगे का चक्का टूटा हुआ देखा गया। सड़क में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चक्का टूटने के बाद कुछ पलों के लिए स्थिति बेहद खौफनाक हो गई थी। वजन अधिक होने के कारण वाहन के बुरी तरह अनियंत्रित होकर पलटने या किसी अन्य वाहन से टकराने की पूरी आशंका थी। लेकिन सौभाग्य से हाईवा वहीं रुक गया और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में न तो ड्राइवर को कोई गंभीर चोट आई और न ही आस-पास से गुजर रहे राहगीर इसकी चपेट में आया। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों में चर्चा का विषय बना रहा की क्या विभागीय अधिकारी भारी वाहनों की सड़क सुरक्षा और फिटनेस की जांच नहीं होती है ऐसे कई बिंदुओं पर अधिकारियों के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या ओवरलोडिंग या प्राइवेट लोडिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और परिवहन विभाग को इस मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों की नियमित जांच करनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। आज एक बड़ी दुर्घटना टल जरूर गई है। लेकिन यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!