अभाविप के संजय दादा विभाग संयोजक, कविंद्र पासवान जिला संयोजक, लक्ष्मी कुमारी विभाग छात्रा प्रमुख का मिला जिम्मेदारी

aaryawart duniya
0

 

Abvp sbg



साहिबगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग कोडरमा में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें साहिबगंज जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिसमें बोरियो निवासी संजय दादा को साहिबगंज विभाग का विभाग संयोजक, तलझारी की लक्ष्मी कुमारी को विभाग छात्रा प्रमुख, साहिबगंज के प्रो. चंद्रशेखर प्रमाणिक को जिला प्रमुख तथा राजमहल के कविंद्र पासवान को जिला संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। 


इस दौरान नवनियुक्त विभाग संयोजक संजय दादा विद्यार्थी परिषद् के अनुभवी एवं वर्ष 2016 से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन में नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, साहिबगंज जिला सह संयोजक एवं जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। छात्रहित, संगठन विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यक्षमता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए परिषद् ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।अभ्यास वर्ग में घोषित इन दायित्वों के पश्चात साहिबगंज जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। परिषद् के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त दायित्ववानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक सह अभाविप के पूर्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अनंत ओझा, पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला संयोजक मोहन रक्षित, दुर्योधन पंडित, चंदन रक्षित, कामदेव पंडित, अमर दास, सिताराम रक्षित, नरेंद्र शर्मा एवं दिवाकर साह सहित अनेक पूर्व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त दायित्ववानों के नेतृत्व में साहिबगंज विभाग एवं जिला संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा विद्यार्थी परिषद् छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा एवं प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ाएगी। संगठन के कार्यों का विस्तार जिले के प्रत्येक नगर, प्रखंड एवं शैक्षणिक संस्थानों तक होगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि कोडरमा में आयोजित यह चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग संगठनात्मक प्रशिक्षण, वैचारिक मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ता निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!