![]() |
| जिप सदस्य |
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के जनताओं की समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख द्वारा प्रखंड के तीन पंचायतों में कुल 17.25 लाख की तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिससे ग्रामीणों में कभी खुशी देखा गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दाहूटोला पंचायत के जुड़ी टोला अख्तर मास्टर के विद्यालय में 3 लाख 25 हजार रुपया से सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पूर्वी जामनगर पंचायत के हड़मल्ली जुमा मस्जिद से इस्लाम शेख के खेत तक 7.25 लाख की लागत से नाला का निर्माण एवं पश्चिम जामनगर पंचायत के ताहिर टोला में जेश मोहम्मद के घर से अबसर शेख के घर तक 6.73 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख ने बताया कि क्षेत्र की जन समस्याओं को दूर करना ही मेरा पहली प्राथमिकता है. वहीं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए जिला परिषद सदस्य को हृदय से धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य जारी रखेगी. मौके पर जाकिर डीलर, मुजीबुर शेख, नसीम अख्तर, अली हुसैन, ममलोत शेख, अख्तर मास्टर, युसूफ शेख, मुबारक शेख, साउद शेख, सबीरुल शेख, कल्लू शेख, नसीम शेख, जमीरुल शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

