झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि

aaryawart duniya
0

 

Jmm 


राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के निरीक्षण भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद अजीरुद्दीन उर्फ आजाद शेख के नेतृत्व में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह राजमहल नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उपस्थित रहे. एवं उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन और संगठन को मजबूत बनाने में उनके अद्वितीय योगदान और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके विचार और जन-सरोकार की भावना हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. मौके पर झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य सह जिप सदस्य अब्दुल बारिक शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनिसूर रहमान, सचिव दुर्गा मंडल, नगर सचिव स्मिथ चौरसिया, अब्दुल कादिर, दिलावर रहमान, अजय मरैया, राजिव बर्मन, परवेज़ आलम, इब्राहिम शेख सहित अन्य उपस्थित थे.




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!