जब तक ट्रेनों की ठहराव नहीं तब तक आंदोलन रहेगा जारी: एबीवीपी

aaryawart duniya
0

 

   ABVP

एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन




तालझारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नगर इकाई के द्वारा मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (13409-13410) एवं हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13427-13428) ट्रेन ठहराव को लेकर हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद बुधवार को मालदा रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन मालदा डीआरएम कार्यालय पहुंचकर दिया गया. इस अभियान में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना समर्थन दिया. लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद तालझारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अब तक सुनिश्चित नहीं किया गया है. एवं एबीवीपी ने कहा कि तालझारी क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है. लेकिन एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव नहीं होने के कारण उन्हें तीनपहाड़, साहिबगंज जैसे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है. इससे समय, पैसा और सुरक्षा, तीनों पर असर पड़ता है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द ही तालझारी स्टेशन पर मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (13409-13410) सहित हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस(13427-13428) ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. संगठन के कार्यकर्ताओं ने साफ कहा जब तक ट्रेन का ठहराव नहीं होगा, तब तक एबीवीपी का संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश एस एफ एस सहसंयोजक गौरव कुमार सुमन, नगरमंत्री सौरव गुप्ता, नगर सहमंत्री आशीष कुमार, रविकिशन, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, एस एफ डी शिवम कुमार साह, सह प्रमुख प्रीतम कुमार, मिडिया प्रमुख अलोक ठाकुर, जनजातीय प्रमुख अभिषेक टोप्पो, नगर कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक ठाकुर, पियूष उपाध्याय, प्रिंस कुमार, सोहन कुमार, प्रेम कुमार, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील पंडित, हरिओम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!