![]() |
| राजमहल स्पोर्टिंग क्लब |
मिली जानकारी के अनुसार स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष फेराजुल शेख ने बताया कि राजमहल में कई वर्षों के बाद यहां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 8 टीमों भाग लिया है। और यह खेल 10-10 ओवरों का होगा। यह खेल प्रखंड स्तरिय होगा जिसमे सभी खिलाड़ी प्रखंड का होना अनिवार्य है। अगर कोई भी खिलाड़ी प्रखंड के बाहर पाए जाने पर उस टीम को बाहर कर दिया जाएगा। यह खेल फुल यूनिफार्म के साथ होगा। अगर कोई खिलाडी बगैर जूता और ड्रेस के मैदान में प्रवेश करेंगे तो 6 रन की कटौती होगी। खेल के दौरान किसी भी प्रकार की चोट लगने पर कमिटी जिम्मेदारी नहीं होगा। एवं विजेता टिम को ट्रॉफी व 25 हजार एवं उपविजेता को ट्रॉफी व 20 हजार रुपया देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, प्रखंड बीपीओ गगन बापू, एकरामुल शेख, सिराजुल शेख, सचिव सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष जयंत सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

