एसएचजी महिला समूह को प्रशिक्षण के साथ पैडी थ्रेसर का किया वितरण

aaryawart duniya
0
lic

राजमहल साहिबगंज कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा गुरुवार को ह्रदय परियोजना चयनित गांव के महिला समूह को प्रखंड क्षेत्र के महासिंगपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम महासिंगपुर में उर्बरक के उपयोगिता पर महिला समूह के सदस्यों को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण दिया. उन्होंने महिला किसानों को बताया कि समय पर खेती तथा खाद का प्रयोग बहुत ही जरुरी है. अगर किसी भी चीज में देरी हो तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता हैं. एवं प्रशिक्षण के बाद उन्होंने एलआईसी एचएफएल ह्रदय परियोजना के चयनित 8 गांव के 22 महिला समूह को पैडी थ्रेसर वितरण किया. जिससे महिला किसान काफी प्रसन्न नज़र आ रही थी. मौके पर निर्देश संस्था के निदेशक बिनोद कुमार, राजीव रंजन झा, नैंसी गुप्ता, विशाल ठाकुर, रंजन कुमार, ग्राम स्तरीय समन्वयक और वीके से शम्भू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!