साहिबगंज में बड़ी घटना,चलती हाइवा में लगी आग,

aaryawart duniya
0

 


truckfire

साहिबगंज जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है।जहां बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के डुमरिया गांव के समीप रविवार अहले सुबह चलती हाइवा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक चंदन मंडल और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, स्टोन चिप्स लोड हाइवा बोरियो की ओर जा रही थी, तभी केबिन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में हाइवा धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!