शिक्षक की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जेल

aaryawart duniya
0

 



साहिबगंज:झारखंड के साहिबगंज जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहाँ शिक्षक की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली है. जिसे लेकर राधानगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  मिली जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भट्ठा निवासी सामेद मोमिन ने साल 2022 में राजमहल थाना क्षेत्र के पिपरजोरिया गांव के रहने वाले आनंद कुमार यादव पिता-स्व. सीताराम यादव को सरकारी शिक्षक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था. एवं इस एवज में आरोपी ने आनंद कुमार से कुल 7 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल ली थी. लंबे समय तक न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए. जिसके बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए राधानगर थाना पुलिस से लिखित शिकायत की. एवं आनंद कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सामेद मोमिन के खिलाफ राधानगर थाना कांड संख्या 101/26 में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सामेद मोमिन को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है. ताकि ठगी के इस जाल में शामिल अन्य संभावित कड़ियों का पता लगाया जा सके.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!