ह्रदय परियोजना चयनित किसानों को मिला गरमा फसल व प्रशिक्षण

aaryawart duniya
0



राजमहल
एलआईसी एचएफएल ह्रदय परियोजना के अंतर्गत निर्देश संस्था के द्वारा किसानों को गरमा फसल पर प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी पंचायत भवन में मंगलवार को प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें आत्मा साहिबगंज के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार के द्वारा मुंग, मक्का और अन्य गरमा फसल पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में किसानों को फसल लगाने कि विधि, फसल का उपचार, बिजों उपचार, जिप्सम का उपयोग, सिचाई, कटाई तथा जैविक खाद का उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. निर्देश संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन झा ने बताया कि परियोजना चयनित गांव में कुल 60 महिला किसान को कृषि विभाग के सहयोग से गरमा फसल के लिए मुंग या मक्का बीज का सहयोग मिला हैँ. तथा प्रशिक्षण के बाद इन किसानों को 50 किलो फास्पो जिप्सम और जैविक खाद दिया गया हैँ. तथा इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया हैँ. एलआईसी एचएफएल सीएसआर और कृषि विभाग के सहयोग से आज के समय में यहाँ कि महिला किसान आत्मनिर्भर हो रही तथा अब यहाँ के किसान हर मौसम में खेती कर रही हैँ. साथ ही मंटू सर, सौरभ सर और हमारे सचिव सर के प्रयास से यहाँ कि महिला किसान इन फसल के अलावा मशरूम उत्पादन में भी आज आगे बढ़ रही तथा मशरूम से नये नये प्रोडेक्ट बना कर बाजार में बिक्री भी शुरू कि हैँ. मौके पर प्रखंड कृषि समन्वयक निकेश कुमार संस्था के तरफ से कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम समन्वयक और 55 किसान उपस्थित थे.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!