आवास योजना के तीन लाभुकों को चेतावनी, दो दिन में कार्य प्रारंभ नहीं करने पर होगी कार्रवाई

aaryawart duniya
0

 

लाभुक से बातचीत करते हुए



राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी जामनगर पंचायत एवं पश्चिम जामनगर पंचायत में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो . यूसुफ, मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू, कंप्यूटर सहायक सह आवास नोडल रवि कांत रवि ने आवास प्रभारी पंचायत सहायक, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मो .यूसुफ ने आवास प्रभारी और पंचायत सहायक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभुक जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करें. उन्होंने यह भी कहा कि जो लाभुक निर्धारित समय में आवास निर्माण पूरा नहीं करेंगे, उनसे प्राप्त राशि वापस ली जाएगी. इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया. एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पश्चिम जामनगर के 3 लाभुक कौशल्या देवी, अलुवती देवी और रश्मि देवी के पति राजकुमार रविदास जिन्हें 2023-24 में अबुआ आवास के तहत प्रथम किस्त का लाभ मिला था. परंतु कार्य प्रारंभ नहीं किया, पूर्व में नोटिस, कड़ी चेतावनी के बावजूद भी प्रगति नहीं होने के कारण तीनों लाभुक को आज राजमहल थाना लाया गया और बॉन्ड भरवाकर इस शर्त पर छोड़ा गया कि अगले 2 दिन में निर्माण कार्य प्रारंभ कर देंगे. इस दौरान आवास प्रभारी संतोष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चिरंजीव सरकार, पंचायत सहायक नसीम, राजेश सहित अन्य उपस्थित थे.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!