जिला में पहली बार 10 एवं 11 अप्रैल को मॉडल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

aaryawart duniya
0

 

मॉडल कॉलेज राजमहल

साहिबगंज जिले में पहली बार राजमहल मॉडल कॉलेज में आगामी 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का विषय विकासशील देशों में कौशल विकास के लिए एआई है। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, उपायुक्त, राजमहल विधायक एवं सांसद सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ साउथ अफ्रीका के डॉ. मेंघहस्तब हैल मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मॉडल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस विमर्श गोष्ठी से महाविद्यालय एवं क्षेत्र की शैक्षणिक पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस सेमिनार का उद्देश्य विकासशील देशों में कौशल विकास के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका, संभावनाओं एवं चुनौतियों पर गहन चर्चा करना है। कार्यक्रम में देशभर से फैकल्टी सदस्य, शोधकर्ता एवं छात्र बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे और अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल कॉलेज राजमहल एवं धनबाद के अंतरराष्ट्रीय वोकेशनल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वधान में इसका आयोजन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेमिनार के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र, मुख्य वक्तव्य एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को नवीन शोध, तकनीक एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त होगी। डॉ रणजीत ने बताया कि इस सेमिनार में एसकेएमयू दुमका के सभी कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी व छात्र-छात्रा भी भाग लेंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!