25 अप्रैल तक बिना सीटीओ(CTO) संचालित ईंट भट्ठों को किया जाएगा ध्वस्त : डीसी

aaryawart duniya
0

dcofficesbg

 


उपायुक्त ने कानून-व्यवस्था एवं अवैध खनन पर सख्ती के दिए निर्देश


साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागवार प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने हाल के दिनों में कानपुर में मोबाइल चोरी के मामलों में साहेबगंज जिले का नाम सामने आने पर चिंता व्यक्त की। इस संबंध में सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष कमिटी के गठन का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया।


जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत खनन मापी प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित खनन पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही 25 अप्रैल तक बिना CTO (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया।



जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में हिट एंड रन मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित मामलों में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!