गंगा नदी में मिला सगे भाई का शव, गांव में मातम

aaryawart duniya
0

 

सरकंडा गंगा नदी में दुबने


राजमहल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आया है. जहां गंगा नदी में डूबने से दो मासूम सगे भाई की मौत का मामला गांव में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यौगिचक सरकंडा गांव निवासी सिंटू कुमार चौरसिया मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. वह अपने घर 3 साल बाद होली में आया था गुरुवार को दोपहर से उनके दोनों पुत्र आर्यन कुमार चौरसिया उम्र 9 वर्ष व राघव कुमार चौरसिया उम्र 8 वर्ष को काफी खोजबीन किया गया. परंतु किसी प्रकार का कोई पता नहीं चला. लोग इस प्रकार का भी आशंका लग रहे थे कि बाहर से आए हैं इस क्षेत्र के बारे में नहीं जानकारी है तो कहीं भटक गए हैं. जिसकी सूचना राजमहल थाना पुलिस को भी दिया गया था. वही शुक्रवार सुबह गंगा नदी में तैरता हुआ गांव के ही किसी व्यक्ति ने देखा और इस मामला जैसे गांव में आग की तरह फैल गया. वहीं परिजनों ने आकर देखा कि उनके घर के दो मासूम सगे भाई आर्यन व राघव का शव है. घटना की सूचना तुरंत राजमहल थाना पुलिस को दिया गया जो मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वही इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!