बरहरवा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान चार नाबालिग बच्चों बरामद

aaryawart duniya
0
    RPFBARHARWA

बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल जय कुमार, कांस्टेबल सूरज प्रताप यादव एवं कांस्टेबल चंदन कुमार पासवान के साथ असामाजिक तत्वों, यात्रियों से संबंधित अपराधों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु बरहरवा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के क्रम में जब रेडिंग पार्टी प्लेटफॉर्म संख्या 4 के मिडिल शेड पर पहुंची, तो वहां दो लड़के एवं दो लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पैसेंजर सीट पर बैठे पाए गए। संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गई, परंतु प्रारंभ में वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके एवं टाल-मटोल करने लगे।

संदेह गहराने पर उनके मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क किया गया। जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि चारों बच्चे मंगलवार से घर से लापता हैं एवं उनकी खोजबीन की जा रही है। तत्पश्चात सभी के परिजनों को तत्काल सूचित किया गया।
आगे पूछताछ करने पर चारों बच्चों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं एवं घर से निकलकर इधर-उधर घूम रहे थे। बुधवार को वे बरहरवा स्टेशन पहुंचे थे तथा रामपुरहाट भागकर जाने की योजना बना रहे थे। चारों के आधार कार्ड की जांच करने पर सभी नाबालिग पाए गए तथा सभी का निवास स्थान थाना गोपीकांदर, जिला दुमका (झारखंड) पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बाल संरक्षण मंथन, चाइल्डलाइन बरहरवा की प्रतिनिधि आराधना मंडल को बुलाया गया। उनके द्वारा बच्चों की काउंसलिंग की गई, जिसके पश्चात चारों नाबालिगों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चारों नाबालिग बच्चों को अग्रिम कार्रवाई हेतु आराधना मंडल, बाल संरक्षण मंथन को सुपुर्द कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!