वृद्ध कैला पहाड़िया हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
जनवरी 01, 2026
0
साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी अपने कार्यालय कक्ष ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते दिन समय करीब 9.10 बजे राजमहल थाना मे सुचना प्राप्त हुआ कि मंडई स्थित एक गैरेज में एक बुजुर्ग की गला काट कर हत्या कर दी गयी है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सुचित किया गया. सुचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधीकारी राजमहल के नेतृत्व मे एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के कम में छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये इरफान शेख उर्फ फारूख शेख उम्र 22 वर्ष पिता मो० इकराम शेख साकिम बेगमपुरा, मंडई थाना राजमहल जिला साहेबगंज को पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति से सख्ती से पुछताछ करने पर अपना दोष स्वीकार किया एवं अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आरी को बरामद किया गया. घटना के संबंध मे राजमहल थाना कांड संख्या 1/26 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं. एवं गिरफतार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, पुअनि ओम प्रकाश चौहान, पुअनि शम्भु शंकर सिह, सअनि मो० जमील एवं सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे.
Tags

