अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वृद्ध कैला पहाड़िया का किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

aaryawart duniya
0



राजमहल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक वृद्ध का धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत आलमपुरा निवासी वृद्ध कैला पहाड़िया (70) घर से कुछ दूरी पर एक गैरेज में नाइट गार्ड का काम करता था. और प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार रात को घर से खाना खाकर चला गया. जब बुधवार को सुबह घर आने में लेट हुआ तो पोता जाकर देखता है कि दादा खून से लथपत पड़ा हुआ है. तुरंत जाकर परिजनों को बताया गया. एवं घटना को सुनकर परिजनों एवं ग्रामीणों घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज आदि दल बल के साथ पहुंचे. जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. एवं घटना को लेकर बारीकी से जांच किया गया. साथ ही आसपास के झाड़ व जंगलों में भी जांच किया गया ताकि इस घटना को लेकर किसी प्रकार का कोई सुराग मिल सके. वहीं घटना को लेकर परिजनों व आसपास के लोगों से इसकी जानकारी ली गई. एवं घटनास्थल से खून का भी सेम्पल लिया गया. पुलिस हर एंगल से इसकी बारीकी से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द इस कांड का उद्वेदन किया जा सके. वही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के बेटा रोहित पहाड़िया ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह मेरा पिताजी कल भी गैराज में नाइट गार्ड का काम में गया था. सुबह लेट होने का कारण मेरी मां मेरा भतीजा को भेजा तो देखा मेरा पिताजी खून से लथपट है. उसके बाद हम लोगों को बुलाया तो हम लोगों ने देखा कि मेरे पिताजी का गर्दन में बार कर हत्या कर दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!