![]() |
| साहिबगंज नगर परिषद |
साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डो में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
राजमहल नगर पंचायत में 5 व बरहरवा में 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
साहिबगंज राज्य निर्वाचन आयोग रांची निर्देशन, नियंत्रण व पर्यवेक्षण में शहरी नगर निकाय नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत व बरहरवा नगर पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगरपालिका वार्ड पार्षद के स्थानों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग/अनारक्षित एवं महिलाओ के लिए स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 16 (2) एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 अद्यतन संशोधित के नियम (5) तथा नियम (9) के तहत साहिबगंज नगर परिषद (वर्ग ख), राजमहल नगर पंचायत व बरहरवा नगर पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र, नगरपालिका वार्ड पार्षद के स्थानों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षित सूची की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है.
महिलाओ की बल्ले-बल्ले,28 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
साहिबगंज नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद के लिए आरक्षण व आवंटन की अधिसूचना जारी कर दिया गया है. जिसमे महिलाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि नगर परिषद के 28 वार्डो में 14 वार्डो को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 01 अनारक्षित महिला,वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला,वार्ड नम्बर 7 अनारक्षित महिला,वार्ड नम्बर 8 पिछड़ा वर्ग-टू महिला, वार्ड नम्बर 12 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन महिला, वार्ड नम्बर 13 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन महिला, वार्ड नम्बर 16 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन महिला, वार्ड नम्बर 17 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 18 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 19 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 27 अनारक्षित महिला व वार्ड नंबर 28 को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वही राजमहल नगर पंचायत के 14 वार्ड में पांच वार्ड जैसे वार्ड नम्बर 2 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 4 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-टू महिला, वार्ड नम्बर 6 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित महिला व वार्ड नंबर 13 अत्यंत पिछड़ा वर्ग -वन महिला के लिए आरक्षित किया है. वही बरहरवा नगर पंचायत के 14 वार्ड में छः वार्ड जैसे वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 6 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन महिला, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 11 अत्यंत पिछड़ा वर्ग -टू महिला व वार्ड नंबर 13 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन महिला आरक्षित किया गया है. कुल मिलाकर कहे तो नगरपालिका निर्वाचन में महिलाओं की बल्ले-बल्ले है.

