एसडीओ ने किया गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

aaryawart duniya
0


राजमहल अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस दौरान बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे. बैठक में प्रभात फेरी, नगर क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सभी कार्यालय में ध्वजारोहण, विद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा निकाली गई झांकी एवं बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. एवं मुख्य कार्यक्रम आउटडोर स्टेडियम में ही किया जाएगा. बैठक में एसडीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी आवास के सामने सिद्धू कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण, शरण पार्क स्थित सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण, गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, सिंघी दलान स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वामी विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. एवं 7.30 बजे तक प्रभात फेरी संपन्न किया जाएगा. एवं 8 बजे से ध्वजारोहण व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, उपकोषागार, रेलवे स्टेशन, अनुमंडलीय अस्पताल, अवर निबंधन कार्यालय, उपकारा, एसडीपीओ कार्यालय, पुलिस निरीक्षक कार्यालय, थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल आउटडोर स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जाएगा. मौके पर
भूमि सुधार उप समाहर्ता विमल सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू, राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, राजमहल रेलवे स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार, अधिवक्ता सुधीर कुमार घोष, प्रदीप अग्रवाल, संजीव गौरव, बीपीओ कुणाल किशोर, शिक्षक दिलीप कुमार, अमिता चक्रवर्ती, सुमित दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!