![]() |
| पूर्व विधायक अनंत ओझा |
राजमहल शहर के गांधी चौक स्थित मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर के द्वारा एक दिवसीय महाधरना का आयोजन नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल उपस्थित थे. सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प माला देकर स्वागत किया गया. एवं झारखंड सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलंब के खिलाफ एवं चुनाव की तिथियों को तुरंत घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में इवीएम का प्रयोग करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी दलबल के साथ उपस्थित थे. इस संबंध में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि आज राजमहल नगर पंचायत में एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ. और सरकार के द्वारा जो चुनाव कराया जा रहा है. इसका विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी का मांग है जल्दी तिथि का घोषणा करें. और दलीय आधार पर करें और इवीएम के माध्यम से करें. किंतु सरकार का मंशा ठीक नहीं है. वह पहले 2 साल तक विलम करवाया. जब हाई कोर्ट का आदेश आया तब जो उनकी मनसा चुनाव कराने की ओर है. तो हम कहेंगे वायलेट पेपर के जगह इवीएम के माध्यम से करें. और वायलेट पेपर से करने का मनसा है साफ दर्शा रहा है कि कहीं ना कहीं गड़बड़ी करने का इच्छा है. धरना प्रदर्शन में आज काफी संख्या में लोग आए हैं इसे साफ झलक रहा है कि लोग काफी आकर्षित हैं.
वही राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार 5,6 और 7 तारीख तक राज्य के सभी नगर निकायों में हम धरना के माध्यम से इस बात को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. एक तो नगर निकाय में जिस प्रकार से लगातार जो जनता का अधिकार है जनता के जो चुने हुए प्रतिनिधि है. शहरी क्षेत्र की जनता अपना भाग्य खुद लिखने का काम करें. इसको लेकर के हम लोगों ने विधानसभा से लेकर के सड़क तक लगातार मांग किया. और अब माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर चुनाव कराने की प्रक्रिया जब प्रारंभ हुई है. अभी भी वर्तमान इंडिया एलायंस की सरकार लगातार किसी न किसी प्रकार से टालमटोल करने का काम कर रही है. इसलिए एक तो पार्टी का सीधा मानना है कि नगर निकाय चुनाव आप शीघ्र जो बहुमत की सरकार अपने आप को कहती है. जिसको ईवीएम के माध्यम से ही राज्य की जनता ने जनादेश देकर के उनके झूठे वादे झूठे नारे के साथ यह बहुमत लेने का काम किया है. आज वही बहुमत की सरकार डरी हुई है. और इनको डर है कि जिस प्रकार से हमने झूठे वादे झूठे नारे दिया है. इससे राज्य की जनता के अंदर एक आक्रोश है और जनता अपना अधिकार मांग रही है. लोगों को अभी देखी शहरी क्षेत्र की जो हमारी महिलाएं हैं मैं चाहूंगा कि आप लोग एक बार इनको दिखाइए कि हमारा अभी तक वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. अभी यह कह रही है कि इनको आवास नहीं मिल रहा सुनिश्चित हो पा रहा है. बिजोलिया हावी है. इसलिए यह बहुमत की जो सरकार है इवीएम के आधार पर और दलीय आधार पर आप सरकार में आए हैं. तो दलगत आधार पर आप नगर निकाय का चुनाव कराया यह बात धरना के माध्यम से हम सब लोग करते हैं. आज राजमहल के अंदर जो शासन व्यवस्था है कितना संवेदन शून्य हो गया है. एक व्यक्ति इसी मीडिया के साथियों ने दिखाने का काम किया था. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आता है और उसका मृत घोषित कर दिया जाता है. अस्पताल में उसको डॉक्टर नहीं मिलता है और उसके बाद वह आदमी शव के साथ डेढ़ घंटे तक इंतजार करता है कोई जिम्मेदारी लेने के लिए अस्पताल का कोई अधिकारी नहीं आता है. कि इसका शव को भेजने की व्यवस्था करें. हमने नगर निकाय में मोक्ष वाहन विधायक निधि से दिया था. अपने कार्यकाल में कम से कम नगर पालिका का जो अध्यक्ष रहता है वह जनता का प्रतिनिधि है. अभी नगर पंचायत में अगर नगर अध्यक्ष होते तो शायद शव को लेकर उतना देर इंतजार नहीं करना पड़ता और उसको ले जाकर के उसके घर पर पहुंचाने का काम करता. सरकार निरंकुश बनी हुई है लगातार तुष्टीकरण के रास्ते वोट बैंक की राजनीति के कारण अनेक प्रकार का षड्यंत्र राजमहल क्षेत्र में चल रहा है. समय आने पर इसका सारा खुलासा हम लोग करेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, उपाध्यक्ष राजेश मंडल, मनटा मंडल, जिप सदस्य रणधीर सिंह, प्रदीप अग्रवाल, संजीव दे, कार्तिक साहा, मधुलता मंडल, रामानंद साहा, पार्थ कुमार दत्ता, श्यामल दास, गौतम यादव, मंजू सिंह, आशुतोष बिस्वास, किशोर जैन, सूरज चौधरी, अनीता बसाक, उमाकांत मंडल शेखर बर्मन, पवन मोदी, सिंटू घोष सहित सैक्रो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
