बासकोला गांव से भालू का रेस्क्यू, अवैध रूप से रखा गया था बंधक बनाकर, मदारी फरार

aaryawart duniya
0
jharkhand-bear-rescue-baskola-illegal-captivity


साहिबगंज जिले के बरहरवा वन क्षेत्र अंतर्गत बासकोला गांव से बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा एक स्लॉथ भालू (रीछ) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित रूप से संरक्षण में लिया। यह रेस्क्यू अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत उप वन परिसर पदाधिकारी सनी रजक एवं राजेश टुडू के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि भालू को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया था। तथा उससे करतब कराए जा रहे थे, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत गंभीर दंडनीय अपराध है। वन विभाग की टीम के आने की सूचना मिलते ही भालू के साथ मौजूद मदारी मौके से फरार हो गया।
वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने बताया कि रेस्क्यू किए गए भालू की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है तथा उसे सुरक्षित पुनर्वास के लिए उपयुक्त केंद्र में भेजने की प्रक्रिया प्रगति पर है। साथ ही, फरार मदारी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीवों के साथ अवैध गतिविधि, बंधक बनाना अथवा शिकार करने की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!