पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 50 छात्र-छात्राएं तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे साहिबगंज,

aaryawart duniya
0

 


राजमहल के ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण कर गंगा नदी में किया गंगा बिहार.

साहिबगंज पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल के 50 छात्र छात्राओं तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर साहिबगंज पहुंचे. इस संबंध में श्री बसु ने कहा कि यह भ्रमण राजमहल के विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के पहल से संभव हो पाई है. साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जिला प्रशासन के माध्यम से सभी पर्यटन स्थल का रूट मैप तैयार कर भ्रमण कराया जा रहा है. छात्र-छात्राओं ने मोतीझरना, विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर कन्हाई नाट्यशाला, बारादरी, जामी मस्जिद, सिंघी दलान व गंगा बिहार का भ्रमण किया गया. इस दौरान ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण कर सभी छात्र-छात्राएं काफी आकर्षित हुए. दूसरे दिन पक्षी अभ्यारण का भी भ्रमण वन विभाग के नेतृत्व में करेंगे. श्री बसु ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की ओर सभी लोग भ्रमण करते हैं लेकिन यह पहली बार राजमहल विधायक के प्रयास से संभव हो पाया है कि नॉर्थ ईस्ट इलाके के छात्र छात्राओं शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखंड के एकमात्र गंगा नदी के तट पर अवस्थित साहिबगंज जिला पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि राजमहल विधायक ने कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में झारखंड एवं साहिबगंज जिला के पर्यटन का स्टाल लगवाया था. जिसके माध्यम से लोग यहां की पर्यटन को भी जानने के लिए काफी उत्सुक है. और यह पहली टीम है इसके बाद निरंतर टीम भ्रमण करेगी. जल्द ही भूटान के पर्यटकों की भी टीम साहिबगंज जिला पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि आज ही सूचना प्राप्त हुई है कि राजमहल के सांसद विजय हांसदा एवं विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के माध्यम से गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए मांग पत्र केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौपा गया है. यह पुल झारखंड एवं नॉर्थ ईस्ट को जोड़ने वाली लाइफ लाइन होगी. राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों ने सभी पर्यटकों का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!