राजमहल सांसद एवं विधायक ने गंगा पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपे

aaryawart duniya
0


राजमहल झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली झारखंड के महत्वपूर्ण एकमात्र गंगा नदी पर गंगा पुल निर्माण की मांग को लेकर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने संयुक्त रूप से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे. जिसमें राजमहल के लंबित गंगा पुल निर्माण की मांग को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखें हैं. सांसद एवं विधायक ने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए इस मांग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहे कि अगर गंगा पुल का निर्माण होता है तो गंगा नदी पर झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली एकमात्र पुल बनेगी जो दोनों ही राज्यों के लिए महत्वपूर्ण होगी. झारखंड राज्य में विशेष कर साहिबगंज जिला एवं संथाल परगना आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से समृद्ध होगा. ज्ञात हो की झारखंड के साहिबगंज जिले में साहिबगंज-मनिहारी बिहार के बीच गंगा नदी पर गंगा पुल का कार्य प्रगति पर है. परंतु राजमहल-मानिकचक पश्चिम बंगाल के बीच गंगा पुल बन जाने से इस क्षेत्र में लोगों को काफी हद तक रोजगार का स्रोत मिलेगा. हालांकि इसी रास्ते से जहाज व नौका के माध्यम से प्रत्येक दिन सैकड़ो वाहन एवं हजारों लोग आवागवन करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!