साहिबगंज पिछले दिनों राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के सत्र में सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर सुविधा शुरू करने की मांग किया था . उसी के आलोक में साहिबगंज सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर की सुविधा बहाल हो गई. बुधवार को जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान सहित अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने ट्रामा सेंटर का जायजा लिया. सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद बताया कि इमरजेंसी के दौरान तत्काल ट्रॉमा सेंटर को शुरू कर दिया गया है. आने वाले दिनों में इसे और सुविधाजनक व अत्याधुनिक बनाया जाएंगा. यहां डॉक्टर व एएनएम पोस्टेड हैं. अगर रेफर की जरूरत पड़ी तो ऐसे मरीज को स्टेबल कर बाहर रेफर किया जाएगा. साथ ही एक कार्डिएक एम्बुलेंस का भी व्यवस्था यहां रहेगी.

