प्रखंड सभागार में किया गया रबी कार्यशाला सह किसान गोष्ठी का आयोजन

aaryawart duniya
0




राजमहल प्रखंड सभागार में गुरुवार को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य रबी फसलों की उन्नत खेती, नई तकनीकों, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी किसानों तक पहुँचाना था. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मैडम लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ, जिला परिषद सदस्य मो अब्दुल बारीक एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूर्य नारायण चौधरी के संयुक्त में दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि कृषि कार्यशाला किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने विभागीय योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण एवं कृषि यंत्रों की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है.
जिला परिषद सदस्य ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने किसानों को आपसी सहयोग से खेती करने और प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने का सुझाव दिया. वही बीटीएम संजय कृषण रंजन ने कृषि यांत्रिकीकरण पर जोर देते हुए सरकार द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीड ड्रिल, पावर टिलर, स्प्रे मशीन जैसे उपकरणों के उपयोग से लागत कम होती है। और उत्पादन बढ़ता है। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। एटीएम प्रवीण कुमार ने किसानों को बताया कि झारखंड सरकार द्वारा रबी फसलों के लिए उन्नत बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक प्रबंधन, एवं फसल प्रदर्शन जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं. उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई, संतुलित खाद के प्रयोग और कीट-रोग प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया. साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान समृद्धि योजना की जानकारी दी गई. जिससे किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रह सकें. मौके पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शिवेन्द्र, बीपीएम राजेश कुमार, पंचायत समिति, मुखिया, लैम्प सदस्य, कृषक मित्र राजकुमार साहा, अशोक घोष, गुनीहारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बुलु माल्टो सहित अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!