शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे सिलीगुड़ी के छात्र-छात्राओं का विधायक ने किया स्वागत
पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल के 50 छात्र-छात्राएं तीन दिवसीय शैक्षाणिक भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को उधवा पक्षी अभ्यारण्य झील पहुंचे. इस दौरान राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने पर्यटकों को गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान आदिवासी महिलाओं ने परंपरागत तरीके से नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. शैक्षाणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पक्षी आश्रयणी झील के बारे में विस्तृत जानकारी दी. स्कूली बच्चों ने वॉच टॉवर, वन कुटीर, शिकारा बोट सहित अन्य जगहों में
घूम-घूमकर आनंद लिया. विदेशी पक्षियों को देखकर स्कूली बच्चें काफी उत्साहित हो गए.
इस संबंध में विधायक ने कहा कि यह राज्य का इकलौता पक्षी आश्रयणी सह रामसर साइट है. पक्षी आश्रयणी प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं. यहां ठंड के मौसम में दर्जनों प्रकार के सैकड़ों प्रवासी पक्षी एवं सालभर यहां स्थानीय पक्षी की चह चहा हट हमे आनंदित करती हैं. ये जगह जैव विविधता को संरक्षित करती हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. यहां देश-दुनिया भर से लोग यहां आते है और आनंद होते है. यहां अनेकों योजनाओं के माध्यम से विकास होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, काजू मल्लिक, मुखिया भैया किस्कू, नसीम अख्तर, यासीन शेख, फिरोज शेख, कीनू सोरेन, जहांगीर अली, लूतफुल हक, मंगल हेंब्रम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विधायक ने किया माॅडल काॅलेज का निरीक्षण.
राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल मॉडल कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां की शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों से अवगत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जो भी मानव संसाधन की कमी है उसके दिशा में संबंधित विभाग के मंत्री से वार्ता कर कॉलेज में उत्कृष्ट शिक्षा की आवश्यकता के सभी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा. मौके पर फलदार पौधा का पौधारोपण किया गया.

