बरहरवा बीएसके कॉलेज में मंगलवार को छात्र नेता दानीनाथ महतो के नेतृत्व में कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार संभालने के लिए डॉ कविता मंडल को पौधा देकर बधाई दी गई. साथ ही इस पौधे को कॉलेज के गार्डन में लगाया गया. जिससे छात्र नेता दानीनाथ महतो ने यह संदेश देने की प्रयास किया कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे जरूर लगाना चाहिए. ताकि इससे हमारे पर्यावरण में स्वच्छता बनी रहे एवं हमारा पर्यावरण प्रदूषित होने से कम प्रभावित हो सके. मौके पर दानीनाथ महतो छात्र हर्ष आनंद, अजीत कुमार, अभिषेक यादव, अभी यादव, प्रमोद यादव उपस्थित थे. साथ ही कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर रंजन कुमार, कॉर्नियस कुमार, विवेकानंद कुमार, अशोक कुमार, सुधा कुमारी, सदानंद कुमार, संतोष ओझा, संदीप भंडारी, मनोरंजन तिवारी सहित दर्जनों छात्र छात्राओं उपस्थित थे.