
साहिबगंज पर्यटन एक्टीविस्ट राज बसु के साथ तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर सिलीगुड़ी से पहुंचे 50 छात्र-छात्राओं की टीम से साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती से मिले. इस दौरान मुख्य रूप से राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा मौजूद थे. स्कूली बच्चों ने विधायक व उपायुक्त को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. तीन दिवसीय जिला भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को बच्चे साहिबगंज गंगा घाट गंगा विहार पार्क एवं मंडरो स्थित फॉसिल पार्क का भ्रमण करेंगे. विधायक एवं उपायुक्त व पर्यटन एक्टीविस्ट राज बसु संयुक्त रूप से साहिबगंज जिला के पर्यटन स्थल को विकसित करने और पर्यटन कॉरिडोर तैयार कर विश्व पर्यटन मानचित्र के पटल पर लाने की दिशा पर चर्चा किया गया. जिसमें दूसरे देश, दूसरे राज्य तक यहां के पर्यटन स्थल ऐतिहासिक धरोहर, पहाड़ियों, झारखंड में एकमात्र गंगा नदी की प्रवाह से जुड़े प्रचार प्रसार पर चर्चाएं हुई.

