20वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं टीमें

aaryawart duniya
0

 

साहिबगंज के सकरीगली रेलवे ग्राउंड में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन रविवार को भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की स्वीकृति एवं मार्गदर्शन तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन सह आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। शनिवार देर रात तक चले मुकाबलों के बाद रविवार को भी विभिन्न टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंचीं, जबकि बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, संयम और अनुशासन खेल में सफलता के मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिलों की बालक और 18 जिलों की बालिका टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।



बालिका वर्ग में इन टीमों ने दर्ज की जीत

बालिका वर्ग में गढ़वा ने सिंहभूम को 32-16, पलामू ने खूंटी को 37-07, धनबाद ने देवघर को 24-15, बोकारो ने दुमका को 21-15, कोडरमा ने गिरिडीह को 21-08, हजारीबाग ने जामताड़ा को 28-14 तथा साहिबगंज ने गोड्डा को 38-12 से हराया।

रामगढ़ और चतरा के बीच मुकाबले में चतरा ने 27-22 से जीत दर्ज की। वहीं गढ़वा ने रांची को 34-08 तथा पश्चिमी सिंहभूम ने रांची को 42-15 से पराजित किया। खूंटी को लातेहार ने 22-17 से हराया। कुछ मुकाबलों में संबंधित टीमों को वॉकओवर भी मिला।

बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बालक वर्ग में गिरिडीह ने गोड्डा को 49-22, पलामू ने दुमका को 24-09, बोकारो ने लातेहार को 41-19, कोडरमा ने रांची को 30-11 तथा पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को 32-19 से हराया।

खूंटी ने जामताड़ा को 36-22, देवघर ने साहिबगंज को 35-28 तथा गढ़वा ने लोहरदगा को 34-17 से पराजित किया।

इसके अलावा गिरिडीह ने धनबाद को 39-27, हजारीबाग ने पलामू को 25-23 तथा गढ़वा ने रामगढ़ को 28-13 से हराया। कुछ मुकाबले वॉकओवर के आधार पर तय हुए।

बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय

नॉकआउट क्वार्टर फाइनल में कोडरमा बनाम गढ़वा, धनबाद बनाम चतरा, हजारीबाग बनाम पलामू तथा बोकारो बनाम साहिबगंज के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

आयोजन में पदाधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता के सफल संचालन में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के रेफरी बोर्ड कन्वेनर आलोक कुमार के अलावा सीताराम रजक, मुकेश कुमार, जय शंकर प्रसाद, अमित आनंद, उपेंद्र कुमार, सुवज्ञा कुमारी, पूजा कुमारी, राधिका वान्द्र, महावीर कुमार, शमशेर अंसारी, ऋषिकेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार महतो, करण कुमार, कौशल सिंह, राज स्वर्णकार, अमित कुमार, सोनी कुमार सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सचिव लालू यादव, संरक्षक गोपाल यादव, उपसचिव उत्तम कुमार, अनुराग, जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, रमाकांत मिश्र, कबड्डी संघ के संरक्षक बच्चू यादव, राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, राज्य ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार, संतोष यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंतिम दिन होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!