कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में शामिल हुए राजमहल विधायक, कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल झारखंड के पर्यटन को विकसित करने का माध्यम- मो . ताजउद्दीन

aaryawart duniya
0


पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सिटी सेंटर मॉल के परिसर में कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया. जिसमें कई राज्यों सहित भूटान एवं नेपाल के प्रतिनिधि शामिल हुए. झारखंड से राजमहल विधायक मो० ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा को अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया. विभिन्न राज्यों के टूरिस्ट का स्टॉल भी लगा था जिसमें वहां की टूरिस्ट की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई इसके अलावे नेपाल एवं भूटान के भी प्रतिनिधियों के माध्यम से टूरिस्ट से जुड़ी कई अहम जानकारी साझा की गई. विगत 2025 से राजमहल विधायक मो० ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा जी के पहल पर कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में झारखंड का स्टाल लग रहा है जिसके माध्यम से लोग झारखंड की टूरिस्ट प्लेस को जान रहे हैं. पिछले वर्ष स्टॉल से जागरूक होकर दो बड़े विद्यालय के बच्चों की शैक्षणिक भ्रमण साहिबगंज जिला के टूरिस्ट प्लेस पर हुआ था. पर्यटन विशेषज्ञ राज बसु के नेतृत्व में टीम शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंची थी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया, सांसद जलपाईगुड़ी डॉक्टर जयंत राय, झारखंड के राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, भूटान के पूर्व सांसद रीनजीम जामतसो, नेपाल के अर्जुन कार्की, ने किया. राजमहल विधायक जी ने कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थल को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल एक बड़ा माध्यम है. विगत वर्ष से यह पहल. चल रही है और आगे इसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. झारखंड में अनेकों पर्यटन स्थल है जहां दूसरे राज्य के पर्यटक भी आ सकते हैं. विशेष कर साहिबगंज जिला जहां एकमात्र गंगा नदी प्रवाहित है एक तरफ पहाड़ों की श्रृंखला और दूसरी तरफ गंगा नदी की कल कल धारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय जो बिहार बंगाल और उड़ीसा की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है. मुगलकालीन किला आज भी अपने इतिहास के पन्नों से राजमहल का परिचय कराती है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा से राजमहल तक की भारत की दूसरी रेल सेवा भी वही हैं. एवं विधायक के उद्बोधन से लोग काफी आकर्षित हुए हैं.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!