विधायक एमटी राजा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि, श्राद्धकर्म में हुए शामिल

aaryawart duniya
0


राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में शिरकत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्राद्धकर्म में शामिल होकर विधायक एमटी राजा ने दिवंगत मंत्री के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए विधायक एमटी राजा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना क्षेत्र और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर कई अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत मंत्री को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!