किसानों को सरकारी दर पर मिले उर्वरक, अधिकारियों ने उर्वरक दुकान का किया निरीक्षण

aaryawart duniya
0

 



राजमहल में किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ पंचायत स्थित एम/एस आनंद कुमार उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, बिक्री व्यवस्था, स्टॉक तथा निर्धारित मूल्य के अनुपालन का जायजा लिया। जांच के दौरान तालझारी प्रखंड की सकरभंगा पंचायत के ईसाई गंज निवासी किसान महेश हांसदा को चार बोरा यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा तथा तीन बोरा डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरा की निर्धारित सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसानों से किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि की वसूली न हो। निरीक्षण दल ने विक्रेता को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी उर्वरकों का विक्रय केवल सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किया जाए तथा मूल्य सूची को दुकान पर प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित रखा जाए। उचित दर पर खाद मिलने से किसान ने संतोष व्यक्त किया, वहीं उपस्थित अन्य किसानों ने भी निरीक्षण अभियान की सराहना की। वही अधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड क्षेत्र में इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। मौके पर बीटीएम संजय कृष्ण रंजन, एटीएम प्रवीण कुमार एवं रूबी खातून उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!