पाकुड़ विधायक ने मंत्री दीपक बिरुआ से बरहरवा अंचल में मोटेशन मे हो रही समस्याओं को कराया अवगत

aaryawart duniya
0




पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को झारखंड सरकार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर साहिबगंज जिले के बरहरवा अंचल क्षेत्र में अपील मोटेशन में हो रही तकनीकी समस्या को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार बरहरवा अंचल में अपील मोटेशन लगभग 200 के आसपास पेंडिंग है मोटेशन नहीं होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से विधायक को प्राप्त हुई जिस पर विधायक ने अंचलाधिकारी तथा कर्मचारियों से बात किया तो जानकारी हुआ कि झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया अंचलाधिकारी के ऑनलाइन लोगिन में अपील मोशन में शुद्धि पत्र जो मोटेशन के बाद जारी होता है उसे पत्र में क्रेता एवं विक्रेता का ऑप्शन नहीं आ रहा है। जिस कारण जमीन खरीद बिक्री करने वाले का नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस कारण बरहरवा अंचल में पिछले 3 महीना से अपील मोटेशन लंबित पड़ा हुआ है। हालांकि रेगुलर मोटेशन हो रहा है लेकिन अपील मोटेशन में अंचलाधिकारी के लोगिंन की समस्या के कारण कई लोगों के मोटेशन नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों का जरूरी काम भी नहीं हो पा रहा है। पूरे मामले को लेकर विधायक निसात आलम ने कहा कि विभागीय मंत्री ने संबंधित विभाग के सचिव को तुरंत निर्देश दिया कि इस समस्या को तुरंत समाधान करें ताकि यहां के लोगों को मोटेशन में समस्या ना हो। विधायक ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद विभागीय सचिव को निर्देश दिया गया है की समस्या का समाधान जल्द करें उम्मीद है की समस्या का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!