साहिबगंज जिले में प्लाज्मा थेरेपी व उपचार की हो व्यवस्था - विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन

aaryawart duniya
0

 




राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सदन की कार्रवाई के दौरान तारांकित प्रश्न के तहत साहिबगंज जिला में प्लाजमा थेरेपी एवं उपचार से जुड़ी मामले को प्रमुखता से उठाए हैं। उन्होंने सदन से कहा कि साहिबगंज जिला में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को प्लाजमा थेरेपी उपचार की आवश्यकता होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया जाता है। ऐसे में मरीजों को एवं उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आवश्यक प्लाज्मा भंडारण की उपलब्धता करते हुए साहिबगंज जिला के सदर अस्पताल अथवा उपयुक्त अन्य अस्पताल में प्लाजमा थेरेपी उपचार की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार ने प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा है कि साहिबगंज जिला में रक्त केंद्र सदर अस्पताल साहिबगंज में संचालित है उक्त रक्त केंद्र में सभी ब्लड की सुविधा उपलब्ध है। प्लाजमा थेरेपी प्लाज्मा हेतु यूनिट स्थापना के आधारभूत संरचना एवं मशीन स्थापना की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!