मोटरसाइकिल के टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

aaryawart duniya
0



राजमहल मोटरसाइकिल के टक्कर से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों के मदद से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के निमगाछी स्वास्थ्य केंद्र के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गया. निमगाछी माल टोली निवासी मनोज रजवार  अपनी साइकिल से बाबुपुर की ओर खेत में पीने का पानी ले जा रहा था. इसी दरमियान तीनपहाड़ की ओर से बाइक चालक अपनी बाइक जेएच 18 जे 5537 से बरहरवा की ओर जा रहा था.इसी दरमियान निमगाछी स्वास्थ्य केंद्र केपास तीखा मोड़ में दोनों में टक्कर हों गया जहां साइकिल चालक मनोज रजवार और बाइक चालक घायल हो गया. एवं आसपास के लोग जुट गए और दोनों को उठाया. वही साइकिल चालक की गंभीर चोट लगने के कारण राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वही घटना को लेकर तीनपहाड़ थाना पुलिस जांच में जुटी है.



सड़क आईना (कन्वेक्स मिरर )लगाने की मांग 



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों के मुताबिक, मोड़ के पास पेड़ होने के कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मोड़ के पास सड़क सुरक्षा आईना (कन्वेक्स मिरर) लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क आईना लगाए जाने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों की जानकारी पहले ही मिल सकेगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।







 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!