राजमहल नगर पंचायत राजमहल के विभिन्न वार्डों में विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग 1.20 करोड़ की लागत से मंगलवार को सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो० मारूफ, संबंधित वार्डों के वार्ड पार्षदगण सहित कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता एवं नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एवं वार्ड संख्या 11, 12, 13 एवं 14 में जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नागरिकों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। वहीं वार्ड संख्या 3 एवं 6 में कालीकृत सड़क तथा वार्ड संख्या 12 में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इन सड़क योजनाओं के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। तथा स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि नगर क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। एवं कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

