![]() |
| cm school of excellence |
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने साहिबगंज जिला के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान के उद्देश्य से कम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत विद्यालय स्थापित करने की मांग को प्रमुखता से मंगलवार को सदन की कार्रवाई के दौरान तारांकित प्रश्न के तहत सदन में रखे हैं। उन्होंने सदन को अवगत कराया है कि साहिबगंज जिला देश का अति पिछड़े जिलों के श्रेणी में सम्मिलित है ऐसे में यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थापित करना अति आवश्यक है इस दृष्टिकोण से यहां कम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय की स्थापना अति आवश्यक है इस पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से उत्तर देते हुए बताया गया है कि वर्तमान में साहिबगंज जिले में चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं अन्य विद्यालय को चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है वर्तमान में मंत्री परिषद से स्वीकृति के लिए राजमहल के प्लस टू जेके उच्च विद्यालय को भेजा गया
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सदन में तारांकित प्रश्न के तहत उधवा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आदिवासी छात्रावास की जर्जर स्थिति को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्रावास में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्रों के रहने और उन्हें आवास भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्रावास का शीघ्र सरकार के माध्यम से निरीक्षण हो तथा आवश्यकता के अनुसार नए भवन का निर्माण कर पुराने भवन का जिर्णोद्धार कराया जाए। मामले में संबंधित विभाग ने कहा है कि छात्रावासों की मरम्मती की प्रक्रिया चल रही है इसके निमित्त किया जाएगा।
साहिबगंज में रेसलिंग डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना कर प्रशिक्षित कोच एवं सामग्री उपलब्ध हो
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई के दौरान शून्य काल में साहिबगंज जिला कुश्ती के क्षेत्र में रेसलिंग डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना एवं प्रशिक्षित कोच के साथ सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से रखे हैं उन्होंने कहा की कुश्ती के क्षेत्र में साहिबगंज जिला विशिष्ट स्थान रखता है जिले में युवा में कुश्ती के प्रति विशेष रुचि एवं प्रतिभा है। परंतु प्रशिक्षण उपकरण एवं सूची के समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सरकार की ओर से इस दिशा में पहल की जाए। हालांकि सदन की ओर से इस पर सदन सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है।
उधवा चौक से उधवा नाला तक फोरलेन सड़क किनारे जल निकासी की हो व्यवस्था
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सदन के शून्य काल की कार्रवाई के दौरान उधवा प्रखंड के उधवा चौक से उधवा नाला तक फोरलेन सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था पर पहल करने की मांग किए हैं उन्होंने सदन को अवगत कराया है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जल जमा होती है और दोनों ही तरफ आवागमन में काफी परेशानी का सामना होता है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण अति आवश्यक है।

