प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

aaryawart duniya
0

 




तालझारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तालझारी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालझारी सीडीपीओ पूनम टोप्पो ने की। प्रशिक्षण में तालझारी परियोजना की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईपीई ग्लोबल सीकेडी की ओर से किया गया। इस दौरान आईपीई ग्लोबल सीकेडी के पप्पू कुमार घोष एवं अनुभव टोप्पो ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तालझारी परियोजना के कुल 78 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से 56 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लाभार्थियों की समय पर पहचान, पंजीकरण, फेस ऑथेंटिकेशन, आधार प्रमाणीकरण, एनसीपीआई मैपिंग, ड्यू-लिस्ट के प्रबंधन तथा टीकाकरण से संबंधित द्वितीय किस्त की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान उन आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जोर दिया गया, जहां से अभी तक एक भी लाभार्थी का आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऐसे केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पात्र लाभार्थियों की पहचान करने, आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने तथा समय पर आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन के दौरान क्षेत्रीय एवं व्यावहारिक स्तर पर आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के संभावित समाधान को लेकर प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योजना से संबंधित तकनीकी ज्ञान, कार्यप्रणाली और डिजिटल प्रक्रियाओं की समझ को मजबूत करने में मदद मिली।प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट में भी भाग लिया। इसके माध्यम से प्रशिक्षण से पहले और प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के ज्ञान एवं समझ का आकलन किया गया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!