राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तेतुलिया पंचायत अंतर्गत शनिवार को एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत निर्देश कार्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के आठ चुने हुए गांवों की किशोरी लड़कियों को स्पोर्ट्स ड्रेस और बूट वितरण किया गया। यह वितरण लड़कियों को स्वास्थ्य, खेल और सामूहिक गतिविधि में उनकी सक्रीय भागेदारी को बढ़ावा देने के लिए किया गया। मौके पर नैंसी गुप्ता, सपना कुमारी, सोनम कुमारी, जया सिंह, जूही चक्रवर्ती ने किशोरियों को स्वास्थ्य और खेल का महत्व समझाते हुए सभी को मोबाइल से थोड़ा दूरी बनाने और खेल को व्यायाम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

