गादाईदुंगी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

aaryawart duniya
0

 




तालझारी प्रखंड क्षेत्र के बाकुडी पंचायत अंतर्गत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गादाईदुंगी युवा जागरूकता क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष विकास पहाड़िया के नेतृत्व में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में ग्रुप ए और ग्रुप बी में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त 2026 को एफसी रॉयल और एफसी टुमरी टोला के बीच खेला गया। इसमें एफसी रॉयल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 40 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि एफसी टुमरी टोला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये प्रदान किए गए। वही फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने फीता काटकर एवं गेंद को किक मारकर किया। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एफसी इंडियन पेट्रोल पंप बाकुड़ी एवं एफसी इंटर मिलन की टीमों को 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज को 3 हजार रुपये, मैन ऑफ द मैच को 2 हजार रुपये तथा हैट्रिक गोल करने वाले खिलाड़ी को 1 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। एवं फुटबॉल कमेटी के द्वारा अन्य खेल कभी आयोजन किया गया था जिसमें आदिवासी नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौकीदार हांसदा, तालझारी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बेटका सोरेन, बरहरवा नगर पंचायत  अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामल दास, पतना प्रखंड अध्यक्ष कुलाल मंडल, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जितेंद्र भगत एवं लखन पहाड़िया सहित अन्य मौजूद रहे। एवं मैच में रेफरी की भूमिका गंगा मुर्मू, मनोज टुडू, जितलाल मरांडी एवं मिथुन साहा ने निभाई। वहीं मनीष कुमार ने अपनी शानदार कमेंट्री और शायरी से मैच का रोमांच बढ़ाया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में युवा जागरूकता क्लब के अध्यक्ष विकास पहाड़िया, कोषाध्यक्ष मंजु पहाड़िया, सचिव लक्ष्मण पहाड़िया तथा सदस्य सुरजा पहाड़िया, गंगवा पहाड़िया और मैसा पहाड़िया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!