राजमहल विधायक 9 सूत्री मांगों को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

aaryawart duniya
0

 


MLA DRM


राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने बुधवार को मालदा मंडल रेल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता से मुलाकात कर अपनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि झारखण्ड राज्य में एक मात्र राजमहल विधानसभा क्षेत्र से प्रवाहित होने वाली गंगा नदी जो ऐतिहासिक और धार्मि दृष्टिकोण से अपना विशेष महत्व रखती है। राजमहल को मुगलकालीन शासन में बिहार बंगाल एवं उड़ीसा राज्य के राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है। राजमहल के ऐतिहासिक धरोहर जामी मस्जिद, बारादरी, सिधी दलान, टकसाल घर, झारखण्ड का एकमात्र रामसर साईट उधवा पक्षी अभ्यारण, खाद्यान्न जीवाश्म फॉसिल्स, कटघर जहाँ झारखण्ड सहित पश्चिम बंगाल एवं बिहार के अलावे विदेशी पर्यटकों का आगमन वर्ष भर होते रहता है। वही विश्व प्रसिद्ध ईस्कॉन द्वारा संचालित कन्हाई नाट्यशाला (गुप्त वृंदावन) में देश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावे विदेशों से भी कृष्णभक्त का आगमन होता है। पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम मायापुर ईस्कान मंदिर से प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन होता है। वहीं राजमहल उत्तरवाहिनी गंगातट में प्रत्येक वर्ष माघ मास के पूर्णिमा पर आदिवासी महाकुंभ "राजकीय माघी पूर्णिमा मेला" का भी आयोजन होता है। जिसमें लाखों की संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ विदेशों से भी गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का आगमन होता है। साथ ही साहेबगंज जिला के राजमहल उधवा, तालझारी व बोरियों प्रखण्ड के लाखों यात्री सभी का आवागमन तीनपहाड़ जंक्शन के माध्यम से होती है। इसलिए रेलवे के माध्यम से तीनपहाड़ जंक्शन में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का ठहराव अनिवार्य है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह समस्या से क्षेत्र के जनता ने मुझे अवगत कराया है साथ ही "तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति" के माध्यम से प्राप्त अनुरोध पत्र के अनुसार तीनपहाड़ स्टेशन में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के अलावे तीनपहाड़ अंडरपास पुल का नवीनीकरण का कार्य भी अनिवार्य है। इस अंडरपास के निर्माण से लगभग 80 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रोफेसर अनिल सरकार, जिप सदस्य रणधीर सिंह, मोहम्मद अनीस, मो मुर्शीद राजा, आफताब आलम, मोहम्मद वकार राम, दर्शन सिंह सहित अन्य शामिल थे।।


जनहित हेतु निम्नलिखित मांगो के उपर उचित पहल की जाय:-


1. तीनपहाड़ रेल अंडरपास पुल का नवीनीकरण कर आवागमन शुरु किया जाए।

2. तीनपहाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मालदा पटना इंटरसिटी (13415/13416), दिल्ली कामख्या ब्रह्मपुत्र मेल (15657/15658), मालदा दिल्ली आनंद बिहार एक्सप्रेस (14003/14004), गुवाहाटी दादर एक्सप्रेस (15647/15648), गया कामख्या एक्सप्रेस (15619/15620), का ठहराव किया जाए।

3. तीनपहाड़ जंक्शन स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय एवं महिला प्रतिक्षालय का निर्माण करते हुए समुचित यात्री सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।

4. तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन का सौदर्याकरण अमृत भारत योजना के तहत किया जाए।

5. तीनपहाड़, राजमहल एवं साहेबगंज के रेलवे की खाली पड़े जमीन पर व्यवसायिक दृष्टिकोण से मार्केट कम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए।

6. तीनपहाड़ एवं राजमहल के पी.आर.एस. काउंटर का समयावधि विस्तार करते हुए रविवार को भी काउंटर खोलने की व्यवस्था की जाए।

7. राजमहल स्टेशन में एकमात्र प्लेटफार्म है इसका विस्तार किया जाए एवं नए प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाए।

8. साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) का परिचालन तीनपहाड़ जंक्शन से किया जाए।

9. तालझारी रेलवे स्टेशन में मालदा किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (13409/13410) का ठहराव किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!