एबीवीपी ने तालझारी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की ठहराव लेकर पूर्वी रेलवे महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन

aaryawart duniya
0

 

Railway 




तालझारी रेलवे स्टेशन पर मालदा टाउन इंटरसिटी एवं हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर सोमवार को साहिबगंज दौरे पर पहुंचे पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक को तालझारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नगर मंत्री सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें

 तालझारी रेलवे स्टेशन पर मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (13409/13410) एवं हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13427/13428) के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया.

इस संबंध में एबीवीपी के प्रदेश एसएफएस सह संयोजक गौरव कुमार सुमन ने बताया गया कि तालझारी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा आम यात्रियों को इन ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ लेने के लिए तीनपहाड़ एवं साहिबगंज जैसे अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है. जिससे समय, धन एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. एबीवीपी ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि तालझारी क्षेत्र शिक्षा, व्यापार, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान, मोती झरना, बारादरी एवं ऐतिहासिक जामा मस्जिद जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं. इसके बावजूद प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होना क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है. परिषद ने बताया कि इस मांग को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. तथा यह अब केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनभावना बन चुकी है. एबीवीपी ने महाप्रबंधक से जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेनों का तालझारी रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!