सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर लगाया जाएगा एचपीवी वैक्सीनेशन

aaryawart duniya
0

 

साहिबगंज शुभारंभ सर्वाइकल कैंसर

30 मार्च से होगा शुभारंभ 14 वर्ष की बच्चियों को लगाया जागा टीका

साहिबगंज जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 14 वर्ष की उम्र की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी शुभारंभ 30 मार्च से शुरू होकर अगले तीन महीनों तक चलेगी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बच्चियों को लगाया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान शहर से लेकर सभी प्रखंडों तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 14 वर्ष होगी न 14 वर्ष से एक दिन कम और न ही 15 वर्ष अधिक।

जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है:-


-एसडीएच राजमहल – 2094

-सीएचसी साहिबगंज सदर – 2037 

- सीएचसी बरहरवा – 2272

- सीएचसी बरहेट – 1551

- सीएचसी बोरियों – 2181

- सीएचसी पतना – 1030

- सीएचसी तालझारी – 979

- सीएचसी उधवा – 2251

उन्होंने आगे बताया कि स्कूलों में शिक्षकों तथा बच्चियों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। और उन्हें वैक्सीन की सुरक्षा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टरों की निगरानी में यह टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल कराएं ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!