अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ सर्जरी प्रसव, जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित

aaryawart duniya
0

 

Mt raja 


राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग लगातार क्षेत्र के लोगों के माध्यम से की जा रही थी. जिसमें राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा भी अस्पताल में चिकित्सकीय की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत थे. उनके पहल से महिला चिकित्सक का पदस्थापन राजमहल में हुआ. जिसके परिणामस्वरूप बुधवार को अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर पिंकी प्रिया, डॉ किरण माला, एनेस्थेटिक डॉक्टर अलीमुद्दीन अंसारी ओटी असिस्टेंट अमृता मुर्मू एवं शांति टुडू के माध्यम से उधवा प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी की सबीना बीबी का सर्जरी प्रसव हुआ. और जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित है. इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने कहा कि अस्पताल के लिए काफी खुशी की बात है कि यहां सर्जरी पर हुआ जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित है. सर्जरी प्रसव आगे भी होगी. ओटी को अपग्रेड करने की दिशा में भी कार्य किया जाना है ताकि मॉड्यूलर ओटी मिल सके. सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ रामदेव पासवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बेहतर कार्य कर रही है. 

सिविल सर्जन ने लिया जच्चा व बच्चा जायजा




राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को पहला प्रसव सर्जरी किया गया. जिसे देखने के लिए साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने प्रसव सर्जरी के बाद जच्चा व बच्चा दोनों का जायजा लिया. एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू को निर्देश दिया गया कि किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो अगर ऐसा कुछ होता है तो तुरंत हमें सूचित करें. इस समय सिविल सर्जन दो रामदेव पासवान ने बताया कि राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 8 साल बाद प्रसव सर्जरी किया गया. अगर ऐसा क्रिटिकल प्रसव महिला पहुंचते हैं तो हमेशा यहां पर प्रसव सर्जरी किया जाएगा. यहां पर रेगुलर महिला प्रसूति एवं महिला विशेषज्ञ एक महिला डॉक्टर है. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय कुमार टुडू, फार्मासिस्ट आफताब आलम, शांति मुर्मू, रविंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!