जुगाड़ गाड़ी के टक्कर से पहाड़िया महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर, कई घंटे सड़क जाम

aaryawart duniya
0

 

बाकुडी सड़क जाम

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क बाकुडी बाजार में मंगलवार को एक यंत्र चलित भुटभूटिया का संतुलन बिगड़ने से एक दर्जी की दुकान में घुस गया. वही इस घटना में एक पहाड़िया महिला गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही चालक को भी चोट लगी. इसके विरोध में मूलवासी पहाड़िया समाज के लोगों ने शर्मापुर तीनपहाड़ मुख्य सड़क के बाकुडी स्थित मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार एक यंत्र चलित भुटभुटिया तीनपहाड़ से बरहरवा सिरासिन की ओर जा रहा था. इसी बीच बाकुडी में स्टेयरिंग फंस जाने से गाड़ी असंतुलित हो कर एक दर्जी के दुकान में घुस जाने से गदाईटूगी निवासी मार्गो पहाड़िया के 24 वर्षीय पत्नी चिंतामणि पहाड़िन गंभीर रूप से घायल हो गयी. वही इसकी सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के पेट्रोलिग पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर यंत्र चलित के चालक को पकड़ कर थाना लेकर गया. एवं घायल महिला को नहीं लेकर जाने के बाद घटना से गुस्साए पहाड़िया लोगो ने बाकुडी मुख्य सड़क को जाम कर देने से वाहन जाने सें प्रवाहित हो गया. वही इसकी सूचना पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. और पहाड़िया समुदाय को समझाने का प्रयास किया. लेकिन आदिम जनजाति पहाड़िया लोगों का कहना था की पुलिस द्वारा जब चालक को ले जाया जा सकता है. तो आदिम जनजाति पहाड़िया को इलाज के लिए क्यो नही ले जाया गया. जब कि ज्यादा घायल आदिम जनजाति की महिला हैं. इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा घायल महिला को इलाज के लिये राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. मौके पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वही समाचार लिखे जाने तक शर्मापुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क के बाकुडी बाजार के समीप सड़क को घंटों जाम कर दिया. जिसमें इमरजेंसी को छोड़कर सभी वाहनों को रोक दिया गया. वही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी.



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!